मन भूल मत जइयो
राधा रानी के चरण,
राधा रानी के चरण, महारानी के चरण…
मन भूल मत जइयो, राधा रानी के चरण।
राधा राधा रटते ही
सब बाधा मिट जाए
कोटि जनम की आपदा,
नाम लेत मिट जाए।
ओ मन भूल मत…
राधे तू बड़भगिनी,
कौन तपस्या कीन?
तीनों लोक के स्वामी हैं जो,
वो तेरे अधीन!
ओ मन भूल मत… वृंदावन के वृक्ष का
मरम ना जाने कोई।
डार डार और पात पात पे,
राधे राधे होई!
ओ मन भूल मत…
श्री राधे श्री राधे, राधे श्री राधे…
श्री राधे श्री राधे, राधे श्री राधे…
हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे।
हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे॥